प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कलक्ट्रेट में तैनात कनिष्ठ सहायक पर गुरुवार सुबह कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो दफ्तर आ रहे थे। मारपीट में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले झूंसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जवाहर लाल नेहरू रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले से नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद अफसरों ने हस्तक्षेप किया और झूंसी थाने में पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कलक्ट्रेट के सामान्य अनुभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक आनंद सिंह सुबह झूंसी से टेंपो में बैठकर दफ्तर आ रहे थे। आरोप है कि अंदावा चौराहे के पास जैसे ही पहुंचे कार सवार अज्ञात हमलावरों ने टेंपो रोककर आनंद को नीचे उतरा और हमला कर दिया। कार सवार पांच लोगों ने उन्हें जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.