कनिष्ठ लिपिक पर मारपीट और धमकाने का आरोप
गंगापार, मई 27 -- करछना बीआरसी में तैनात एक कनिष्ठ लिपिक पर कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज और खंड शिक्षा अधिकारी को धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर बीईओ ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर आरोपी कर्मचारी के निलंबन और तत्काल हटाने की संस्तुति की है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) करछना में तैनात कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने मोर्चा खोल दिया है। बीईओ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई आख्या में कर्मचारी पर अभद्रता, मारपीट, दबंगई और कार्यालय का माहौल खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.