औरैया, अप्रैल 23 -- औरैया, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में जनपद औरैया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परिणाम में टॉपर्स की सूची में शामिल छात्र-छात्राओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन अंक हासिल किए। सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज, दिबियापुर की छात्रा कनिष्का ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, सहार की अक्शा शेख रहीं, जिन्होंने 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। रंजीत प्रताप गर्ल्स इंटर कॉलेज, लच्छियामऊ के कमरान ने 94.50 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जिले की सूची में फूलपुर की छात्राओं ने बढ़ाया मान श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज, फफूंद की नित्या ने 94.33 फीसदी अंक पाकर चौथ...