शामली, अप्रैल 1 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव कनियान में मंदिर वाली गली में जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। इस क्षेत्र के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दरअसल, थाना क्षेत्र के गांव कनियान स्थित कस्बा एलम मार्ग पर दुर्गा मंदिर स्थित है। इस मंदिर में श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने आते हैं। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए एलम सहित कई गांवों में जाने का मुख्य रास्ता भी है। मंदिर के सामने इसी रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी सोनू और सेवादास ने बताया कि क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि ना तो जल निकासी के लिए कोई ठोस इंतजाम किया गया है और ना ही सफाई कर्मी नाले की सफाई करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.