कनावनी से लापता बच्चे का शव नोएडा में मिला
गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कनावनी से 14 अप्रैल को लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव 16 अप्रैल की सुबह नोएडा सेक्टर-63 स्थित हिंडन नदी में मिला। कनावनी में नदी के किनारे बच्चे की चप्पल और कपड़े मिले हैं। आशंका है कि बच्चा नहाने के लिए नदी में उतरा था और डूब गया।मूलरूप से कासगंज के बहोरा निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा सूरज मंगलवार शाम लगभग तीन बजे घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। वह रातभर बेटे की तलाश करते रहे, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही थी। गांव में पूछताछ करने पर उसके अक्सर हिंडन नदी पर नहाने के लिए जाने की बात सामने आई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.