पिथौरागढ़, सितम्बर 22 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज अलगड़ा में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का समापन हुआ। समापन के दौरान प्रधानाचार्य राम सिंह गैड़ा ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना व विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करना था। विज्ञान प्रकोष्ठ के सचिव डॉ. सीबी जोशी ने बच्चों को विज्ञान को कविता, कथा, व रंगमंच से जोड़कर पढ़ाने की युक्तियों के बारे में बताया। बाद में उन्होंने बच्चों को विज्ञान से सम्बन्धित कविताएं बनाने व दीवार पत्रिका बनाने के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान बिन्देश्वरी, रीता जोशी, आशा लोहिया, रेखा सामन्त, नेहा जोशी, हेमा कापड़ी, प्रकाश ज्याला, गोविन्द सिंह...