पिथौरागढ़, मई 18 -- पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान कनालीछीना में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रारम्भ हो गए है। संस्थान के प्रधानाचार्या दिव्या पाण्डेय ने बताया कि पहले चरण में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 15 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बताया जो अभ्यर्थी पहले आवेदन करेंगे उन्हें वरीयता दी जाएगी। बताया इस वर्ष संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड 90 प्रतिशत रहा है। कहा विंड वर्ल्ड कंपनी की ओर से कैम्पस प्लैसमेंट में 5 छात्रों व रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के 13 छात्रों को प्लैसमेंट मिला है। प्रधानाचार्य पाण्डेय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द आवेदन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...