संभल, फरवरी 27 -- जनपद के लिए गर्व का क्षण है। रजपुरा निवासी उज्ज्वल दीक्षित ने कनाडा के सस्केचेवन विश्वविद्यालय से संगणक विज्ञान (कंप्यूटर साइंस) विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर वर्ष 2024-25 की श्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों की सूची में अपना स्थान बनाया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उज्ज्वल, धामपुर शुगर मिल के अधिशासी निदेशक सुभाष पांडे के नाती हैं। उनके पिता राजन कुमार दीक्षित डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में उप महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता उर्विजा दीक्षित (रंजना) शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं और उप प्रधानाचार्या के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उज्ज्वल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वर्तमान में उनका चयन कनाडा के सस्केचेवन प्रांत के स्वास्थ्य विभाग में डि...