कनाडा में साल्सा स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- कनाडा के टोरंटो में सबसे बड़े लैटिन स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी हुई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी है। हमला करने के बाद वह घटनास्थल से भाग खड़े हुए थे। अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लोग वहां पर साल्सा फेस्टिवल मनाने के लिए एकत्र हुए थे। करीब 22 सालों से लोग यहां एकत्र होकर 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। शनिवार को भी यह लोग यहां एकत्र हुए थे। तभी गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.