नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति पर 27 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप लगा है। बीते हफ्ते हुई वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। मृतका भारतीय मूल की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैम्पटन में रहने वाला मनप्रीत सिंह पर अमनप्रीत सैनी के मर्डर केस में वांटेड है। पुलिस ने कहा कि सैनी का शव 21 अक्टूबर को लिंकन के एक पार्क में मिला और उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। यह भी पढ़ें- रेप के आरोपी को मोबाइल चैट ने बचा लिया; HC ने किस दलील पर तुरंत दी रिलीफ नियागरा रीजनल पुलिस सर्विस की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'जांचकर्ताओं को जानकारी है कि अमनप्रीत का शव मिलने के तुरंत बाद मनप्रीत देश से भाग गया। यह एक टारगेटेड हमला माना जा रहा है और जनता की सुरक्षा के लिए कोई निरंतर खतरा नहीं है।' पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.