नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारतीय मूल की 45 वर्षीय महिला की कनाडा के ओंटारियो प्रांत में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना तीन मार्च को रात करीब 9:30 बजे एसेक्स काउंटी के लासेल शहर में हुई। पीड़िता की पहचान विंडसर की निवासी नैन्सी ग्रेवाल के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में कोई भी जानकारी या सबूत साझा करने की अपील की है। इस बीच, नैन्सी की मां शिंदरपाल कौर ने जालंधर में दावा किया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी और उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। नैन्सी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करती थीं। नैन्सी की मां शिंदरपाल कौर ने गुरुवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में कनाडा के विंडसर में कुछ कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.