कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख ठगे
बरेली, मई 28 -- नवाबगंज।ठगों ने युवक को कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख ऐंठ लिए। नौकरी नहीं मिली तो रुपयों का तकादा किया, ठग टाल-मटोल करने लगे। घटना की तहरीर युवक की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।मोहल्ला कुरैश नगर के मजहर हुसैन का आरोप है कि उसके ही मोहल्ले का युवक उसे कनाडा में ढाई लाख रुपए प्रतिमाह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर फंसा लिया। बाद में उत्तराखण्ड के गौरीखेड़ा गांव व सितारगंज के गोठा गांव के दो युवकों से मिलवाने के बाद अपने और उन दोनों के बैंक खातों में पांच लाख की धनराशि ट्रांसफर करा ली। काफी समय बाद भी जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपए वापस मांगे तो वह टरकाने लगा। अब वह उसे धमका रहे है। परेशान मजहर हुसैन ने थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.