नई दिल्ली, मार्च 21 -- रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज दुनियाभर में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को लोग पसंद भी कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर: द रिवेंज की अच्छी कमाई हो रही है। इस बीच कनाडा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिनेमाहॉल की स्क्रीन्स को काफी नुकसान पहुंचा नजर आ रहा है। धुरंधर के शोज के दौरान हॉल में हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ाकनाडा में धुरंधर: द रिवेंज के दौरान मची अफरा-तफरी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों द्वारा कथित तौर पर थिएटर स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलि...