कनाडा में दाखिले के नाम पर दो करोड़ की ठगी, स्टूडेंट वीजा दिलाने का भी दिया झांसा
लखनऊ, जुलाई 24 -- सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। बेटी का कनाडा में दाखिला और स्टूडेंट वीजा दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने महिला से करीब 2 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी ने खुद को कॉलेज का अधिकृत एजेंट बताकर तीन साल तक किस्तों में रकम वसूली। दाखिला न होने पर रुपये मांगे जाने पर उसने महिला को धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अयोध्या के गोसाईंगंज निवासी अंजना मौर्या परिवार के साथ चिनहट के गणेशपुर शिवपुरी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में वह बेटी को विदेश भेजने की सोच रही थीं। इसी दौरान चंदन यादव से उनका संपर्क हुआ। उसने खुद को टोरेंटो स्थित आईबीटी कॉलेज का अधिकृत एजेंट बताते हुए विजयंतखंड-1 स्थित अपने कार्यालय बुलाया। वहां कई कर्मचारी मौजूद मिले, जिन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.