नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कनाडा के 15 युवा अपनी सरकार को जलवायु परिवर्तन पर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अदालत का रुख किया है। इन युवाओं का कहना है कि कनाडा की सरकार जलवायु परिवर्तन से लोगों को बचाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। इससे उनकी जिंदगी और सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। वे चाहते हैं कि अदालत सरकार को कानून के जरिए बाध्य करे कि वह जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। सरकार केवल वादे न करे, बल्कि उन पर अमल भी करे। यह भी पढ़ें- कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य से काफी दूर है दुनिया: यूएन रिपोर्टकनाडा में बढ़ती जलवायु संबंधी घटनाएं कनाडा में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाढ़ और अत्यधिक गर्मी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इससे लोगों के घरों और जीवन को खतरा हो रहा है। यह भी पढ़ें- कार्बन...