नई दिल्ली, फरवरी 11 -- कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है। फिलहाल, हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...