गाजियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद के युवक कार्तिक वासुदेव के हत्यारे को कनाडा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद कार्तिक के माता-पिता ने मंगलवार को हिन्दुस्तान से फोन पर विशेष बातचीत में कहा कि चार वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिले इंसाफ से उन्हें कुछ सुकून मिला है। राजेंद्र नगर निवासी कार्तिक वासुदेव वर्ष 2022 में प्रबंधन की पढ़ाई के लिए कनाडा के टोरंटो गए थे। राजेंद्र नगर निवासी कार्तिक वासुदेव वर्ष 2022 में प्रबंधन की पढ़ाई के लिए कनाडा के टोरंटो गए थे। वहां सेनेका कॉलेज में पढ़ाई शुरू किए करीब तीन माह ही हुए थे कि सात अप्रैल 2022 को कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि मां पूजा वासुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.