कनाडा में करते थे रंगदारी; जबरन वसूली मामले में 5 भारतीय गिरफ्तार, गोलीबारी के भी आरोप
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- कनाडा में जबरन वसूली और हिंसा के मामले में 5 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें 23 वर्षीय संकेत सिंगला भी शामिल है। जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने के समय वह भारत में था। इसके बाद कनाडाई अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालमेल करके एक कार्रवाई के तहत उसे कनाडा बुलाया। 1 अक्टूबर को टोरंटो एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में ऑटो डीलरशिप को निशाना बनाकर की गई जबरन वसूली और हिंसा से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं; अंदर मौजूद थे भक्त लैंगली की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने जून 2025 में जांच शुरू की थी। लैंगली स्थित ऑटो डीलरशिप के सह-मालिकों ने शिकायत की थी कि उनसे बड़ी रकम की जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.