नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर फायरिंग मामले में साजिशकर्ता को सोमवार रात को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय बंधु मान सिंह शेखों के तौर पर हुई है। वह कुख्या बदमाश गोल्डी ढिल्लन गैंग का सक्रिया सदस्य है। पुलिस ने इसके कब्जे से चीन निर्मित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद किया है। डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आर्म्स एक्ट की एफआईआर 20 नवंबर को दर्ज की थी और हरजीत सिंह एवं दलबिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से आठ चीनी पिस्टल एवं 84 कारतूस बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस खेप की एक पिस्टल लुधियाना के बंधु मान सिंह शेखों को भी दी गई है। इसके बाद टीम में बंधु मान पर नजर रखनी शुरू की। फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.