कनाडा भेजने के नाम पर 6.44 लाख की ठगी
काशीपुर, मार्च 27 -- बाजपुर। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शमी पुत्र खुर्शीद अहमद ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे मुजीबुर्रहमान और भांजे समीर को कनाडा भेजना चाहते थे। इसके लिए काशीपुर और अफजलगढ़ स्थित एक ओवरसीज एजेंट के पास गए। दोनों के कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये तय हुआ। उसने 6.44 लाख रुपये दी और बाकी की रकम कनाडा पहुंचने के बाद देने का वादा किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने सुरक्षा के तौर पर पीड़ितों के असली पासपोर्ट और हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक अपने पास रख लिए। एक साल बीत जाने के बाद न तो वीजा मिला और पैसे मांगने पर धमकियां दी जा रही है। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.