इस्लामाबाद, मार्च 6 -- भारत और कनाडा के बीच हाल ही में हुए एक दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने इस डील पर गहरी आपत्ति जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि इससे भारत के परमाणु हथियारों के भंडार में भारी इजाफा हो सकता है।कनाडाई पीएम का भारत दौरा और अहम समझौते कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के महत्वपूर्ण दौरे पर थे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों में बड़ी प्रगति देखने को मिली। भारत और कनाडा ने यूरेनियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख समझौतों पर मुहर लगाई। दोनों देशों ने जल्द ही एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता संपन्न करने पर भी सहमति व्यक्त की है। कनाडा की कंपनी कैमेको और भारत सरकार के बीच लगभग 2.6 बिलियन ...