नई दिल्ली, मार्च 13 -- अपनी ओछी हरकतों से बाज ना आने वाले पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है। हाल ही में भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौते को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि परमाणु अप्रसार के मामले में भारत की छवि बेदाग है और इस मामले में अपने खराब रिकार्ड से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान हास्यास्पद उपदेश दे रहा है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों का भी सिरे से खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ भड़का रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर हुए समझौते पर पाकिस्तान के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि जिस देश का परमाणु विस्तार के मामले में रिकार्ड पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.