कनाडा के साथ फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा, जीत का खाता खुले बिना मिला पॉइंट
नई दिल्ली, जून 13 -- कनाडा और बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच खेला गया था। 1-1 से यह मैच ड्रॉ रहा और दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े। इसी के साथ कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला अंक अर्जित किया। जी हां, इससे पहले सह-मेजबान कनाडा ने 2 बार फीफा वर्ल्ड कप खेला, जिसमें उन्हें सभी 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका है जब कनाडा फीफा वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल पाया है, यह उनके लिए एक ड्रीम स्टार्ट है। कनाडा ने इससे पहले 1986 और 2022 में दो वर्ल्ड कप खेले थे। कनाडा ने शानदार शुरुआत की और खचाखच भरे घरेलू दर्शकों की एनर्जी का फायदा उठाने का पक्का इरादा कर लिया था। लेकिन शुरुआती जोश उस समय गायब हो गया जब बोस्निया ने सबको याद दिलाया कि वर्ल्ड कप सिर्फ अच्छी वाइब्स से नहीं जीते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.