जमशेदपुर, अगस्त 28 -- कनाडा के उच्चायोग के वाणिज्यिक मंत्री एड जेगर ने बुधवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) जमशेदपुर का दौरा किया। इस उच्चस्तरीय दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच शैक्षणिक संस्थानों, प्रमुख अनुसंधान संगठनों तथा उद्योग जगत के मध्य अनुसंधान, विकास और नवाचार के क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं को तलाशना और उन्हें मजबूत करना था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तकनीकी और वैज्ञानिक साझेदारी को नई दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। अपने इस दौरे के दौरान कनाडाई मंत्री एड जेगर ने सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण धातुओं यानी क्रिटिकल मेटल्स के ...