देहरादून, मार्च 18 -- दून विश्वविद्यालय देहरादून ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूबेक एट मॉन्ट्रियल के साथ शोध और शैक्षिक कार्यों के संचालन पर एक समझौता किया है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त शोध और छात्र आदान- प्रदान को बढ़ावा देना है। इससे छात्रों और शिक्षकों को एक दूसरे से सीखने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कनाडा के प्रो. मैथ्यू बोइसवर्ट ने कहा कि इस सहयोग के तहत सबसे पहले कुमाऊं (उत्तराखंड) क्षेत्र में कृषि से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठानों पर एक संयुक्त शोध परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना को वह और दून विश्वविद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.