देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। विवि ने कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूबेक एट मॉन्ट्रियल के साथ शोध और शैक्षिक कार्यों के संचालन पर एक समझौता किया है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त शोध और छात्र आदान- प्रदान को बढ़ावा देना है। इससे छात्रों और शिक्षकों को एक दूसरे से सीखने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...