नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत की यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री कार्नी की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह दौरा इसमें निर्णायक मोड़ साबित होगा। बयान में कहा गया है कि कार्नी 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों के दौरान वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय और कनाडाई सीईओ, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडाई पेंशन कोषों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.