नई दिल्ली, मार्च 25 -- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' भारत में तो जलवा दिखा ही रही है, लेकिन साथ ही साथ यह फिल्म 7 समंदर पार भी डंका बजा रही है। कनाडा में इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो पिछले दो दशकों में नहीं हुआ। कनाडा की सबसे बड़ी थिएटर चेन्स में से एक, सिनेप्लेक्स को करीब 20 साल बाद अपनी किसी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 15 मिनट का इंटरवल शुरू करना पड़ गया है। अब सवाल उठता है कि थिएटर चेन को ऐसा क्यों करना पड़ा? तो यह फैसला फिल्म की लगभग चार घंटे के रन टाइम और इसकी बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।कनाडा के थिएटर्स 20 साल बाद हुआ ऐसा सोशल मीडिया पर एक फैन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय थिएटर्स के उलट कनाडा में आमतौर पर इंटरवल नहीं होता, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस रिवाज को बदल दिया है। फैंस के लिए यह अचीवमें...