कनाडाई राजनयिक अमेरिकी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से रहेंगे दूर
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिका में काम कर रहे कनाडा के राजनयिकों को मध्यावधि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से दूर रहने और कम सार्वजनिक गतिविधियां करने का निर्देश दिया गया। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन कनाडा पर अमेरिकी चुनाव में राजनीतिक दखल देने का आरोप न लगा सके। कनाडा के अधिकारियों को मध्यावधि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से मिलने या उनके साथ एक ही कमरे में मौजूद रहने की अनुमति नहीं होगी। इन उम्मीदवारों में प्रतिनिधि सभा के सभी उम्मीदवार और सीनेट की लगभग एक-तिहाई सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि, विशेष अनुमति मिलने पर वे ऐसा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.