कनाडाई नागरिक पर वोटर सूची में नाम दर्ज कराने का आरोप
सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के बाद भी भारतीय मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के आरोप में सदर बाजार क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर बाजार निवासी हरमोहन सिंह बग्गा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके भाई ओंकार सिंह बग्गा वर्षों पहले कनाडा जाकर वहां की नागरिकता ले चुके हैं और कनाडाई पासपोर्ट धारक हैं। आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने हरप्रीत सिंह बग्गा के सहयोग से स्वयं को भारतीय नागरिक दर्शाते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रखा था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.