कनहर बांध प्रभावित गांवों के लोगों की सुनी जाएगी समस्या
सोनभद्र, अगस्त 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। कनहर डैम से प्रभावित परिवारों की भूमि, पुनर्वास एवं अन्य लंबित प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में कनहर विभाग एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों से जुड़े प्रकरणों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने उप जिलाधिकारी ओबरा एवं उप जिलाधिकारी दुद्धी को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में नहर निर्माण के लिए आवश्यक कृषकों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.