कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले
सोनभद्र, अगस्त 16 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान सवांद। छत्तीसगढ़ एवं झारखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते दुद्धी के अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर बढ़ गया। इससे बांध का पांच फाटक खोल दिया गया। बांध का जलस्तर 260.100 मीटर से बढ़कर 262.100 मीटर तक पहुंचा गया। कनहर बांध के बढे़ जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने कनहर बांध के पांच फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। पानी की निकासी के बाद बांध का जलस्तर वर्तमान में करीब 262.00 मीटर पर स्थिर बताया जा रहा है।कनहर बांध के कंट्रोल रूम में कार्यरत अभय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे चार फाटक खोले गए थे। इसके बाद जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण दोपहर करीब 2 बजे पांचवां फाटक भी खोल दिया गया। वर्तमान में गेट नंबर 2, 3, 4, 6 और 7 से पानी की निकासी की जा रही है। सभी खुले फाटकों से लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.