सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान, विद्युत समस्याओं और माइनर नहरों की खुदाई सहित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि परियोजना कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेन कैनाल क्षेत्र में आने वाले सभी पेड़ों की कटान जून माह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए छह डिवीजन स्तरीय टीमों का गठन कर गांववार कार्ययोजना तैयार की गई है। यह भी पढ़ें- अमवार पेयजल योजना में सुस्ती पर डीएम ने जताई नाराजगी वहीं विद्युत विभाग न...