कनहर परियोजना के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश
सोनभद्र, जून 11 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने गुरुवार को कनहर परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने मुख्य नहर निर्माण के बारे में अधिशासी अभियंता खंड 2 ,4 और 6 से जानकारी ली साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्य नहर निर्माण में राजस्व विभाग से जुड़ी जो भी दिक्कते आ रही है उसे बताएं। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि नहरों के निर्माण के लिए जिन किसानों के भूमि का अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुआ है, उसे शीघ्र करा कर कार्यों की गति बढ़ाएं। साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। खंड तीन के संबंधित अभियंताओं को मुख्य बांध के जलाशयों के किनारे आमजनमानस के लिए सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया है। इस दौरान परियोजना से जुड़े दर्जनों अभियंता व राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.