गढ़वा, मई 27 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य को बांटने वाली कनहर नदी में रामानुजगंज के महामाया घाट पर मंगलवार की शाम गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे घाट को आकर्षक ढंग से रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर मां चण्डिका शक्तिपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पुष्पा नेताम ने कहा कि कनहर नदी क्षेत्र वासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को महत्वपूर्ण बताया। गायत्री परिवार की एसपी निगम और समाजसेवी सुभाष जायसवाल ने धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कनहर नदी को जीवन द...