गढ़वा, मार्च 25 -- फोटो गोदरमाना एक: झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर कनहर नदी तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते व्रती गोदरमाना। लगातार चार दिन से चलने वाली चैती महापर्व छठ उदीयामान भगवान भास्कर को झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर कनहर नदी घाट पर अर्घ्य देकर हवन करने के बाद समाप्त हो गया। छठ महापर्व की उपासना करने वाली छठ व्रती रविवार से ही पूरी पवित्रता के साथ अनुष्ठान आरंभ की थी। 36 घंटे निर्जला उपवास के बाद बुधवार को उगते सूर्यदेव को दूध, जल अर्पित कर हवन करने के छठव्रत को समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...