कनहर तटीय इलाकों में हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गढ़वा, जून 16 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत कनहर नदी के तटीय क्षेत्र स्थित बालचौरा और परासपानी कला गांव में अचानक जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल है। रविवार देर शाम हाथियों के झुंड को गांव के समीप विचरण करते देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण अपने घरों की ओर लौट गए। कई लोगों ने एहतियातन रात में बाहर निकलना बंद कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में हाथियों का झुंड कनहर तटीय क्षेत्र के जंगलों से होते हुए बालचौरा और परासपानी कला गांव के समीप पहुंचा। हाथियों की मौजूदगी की खबर तेजी से फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जंगलों में डोरी चुनने गए ग्रामीणों ने अपने काम को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। वहीं शाम के समय आवागमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.