कनभारा गांव में शुरू हुआ 15 दिवसीय नाग पूजा महोत्सव, उमड़ने लगे श्रद्धालु गोड्डा एक प्रतिनिधि
गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा। सदर प्रखंड के कनभारा गांव स्थित प्राचीन नाग मंदिर में आर्द्रा नक्षत्र के आगमन के साथ 15 दिवसीय नाग पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सोमवार संध्या से आर्द्रा नक्षत्र लगने के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ हुई, जो 7 जुलाई तक चलेगी। म मंगलवार को मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराया गया।
विशेष पूजा की जानकारी कनभारा गांव में लगभग 100 वर्षों से नाग देवता एवं बाबा बासुकीनाथ की पूजा की परंपरा चली आ रही है। यह मंदिर आसपास के गांवों सहित गोड्डा मुख्यालय और दूर दराज क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। आर्द्रा नक्षत्र के दौरान यहां आयोजित पाक्षिक पूजनोत्सव में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि नाग देवता की कृपा से सर्पदंश से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है और मंदिर का नीर और भस्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.