प्रमुख संवाददाता, फरवरी 11 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप में भीषण लूटपाट हुई है। यहां सदर थाने के सुस्ता में बैंक के पास स्थित गोल्डेन ज्वेलर्स को हथियार से लैस चार अपराधियों ने मंगलवार शाम करीब 6:33 बजे लूट लिया। बाइक से आए चार अपराधी सात मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर 6:40 में कच्ची-पक्की चौक की ओर फरार हो गए। दुकानदार धर्मेंद्र साह ने बताया कि 35 ग्राम सोना और करीब तीन किलो चांदी के गहने की लूट हुई है, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। हालांकि, मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने चार लाख के गहने की लूट की पुष्टि की है। धर्मेंद्र साह वैशाली के गोरौल निवासी हैं। परिवार के साथ अतरदह में किराए के मकान में रहते हैं। बताया कि चारों अपराधियों ने हेलमेट लगा रखा था। पतले व लंबे कद के थे। दो अपराधी दुकान के अंदर घुसे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.