अमरोहा, अप्रैल 6 -- कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी युवक क्षेत्र के गांव शीशोवाली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। रविवार की देर रात वायरल हुए फोटो के मुताबिक युवक ने अवैध तमंचा अपनी कनपटी पर लगाकर फीटो खींचा तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने पर लोगों में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि खौफ दिखाने के लिए युवक ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.