बक्सर, फरवरी 25 -- डुमरांव।प्रखंड के कनझरुआ पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार ने लाइब्रेरी का उदघाटन किया। अब कनझरुआ जैसे सुदूर इलाके के बच्चों को कंप्यूटर के साथ वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। कनझरुआ पंचायत में पंद्रहवीं वित की 10 लाख की राशि से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है।एसडीओ ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहित पढाई की अच्छी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया मो.असगर अली ने बताया कि कंप्यूटर, एसी,वाईफाई और सीसीटीवी के साथ बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.