कनगांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
बरेली, मई 24 -- आंवला। कनगांव में वृद्धा जावित्री देवी की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बेटी मीना देवी ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या की आशंका जता थाना आंवला में तहरीर दी है।शनिवार दोपहर को थाना पर मीना पत्नी चंद्र प्रकाश, पुत्री स्वर्गीय नन्हेलाल, कासगंज गंगेश्वर कॉलोनी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी माता जावित्री पत्नी स्वर्गीय नन्हे लाल उम्र 80 वर्ष, ग्राम कनगांव की मृत्यु शुक्रवार की रात्रि में हो गई है।पुलिस की प्रारम्भिक जांच में मीना देवी का भाई हरिओम से संपत्ति को लेकर विवाद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में पिता की हत्या का मामला, बहू-बेटे व नाती पर आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.