हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर इलाके से लापता हुए युवक संदीप कुमार की गुमशुदगी का मामला अब अपहरण में तरमीम कर लिया गया है। पुलिस की ओर से कई थाना क्षेत्रों में की गई व्यापक तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से अमीपुर उर्फ नारायणपुर बिजनौर निवासी 33 वर्षीय संदीप कुमार वर्तमान में अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ कनखल के मिस्सरपुर क्षेत्र में रह रहा था। 15 नवंबर को वो किसी कंपनी में काम देखने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। संदीप की पत्नी मीनाक्षी ने 2 दिसंबर को थाना कनखल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी जिलों में भी तलाश की। पता न चलने पर अब मामला अपहरण में दर्ज किया गया है। एसओ मनोहर रावत ने इसकी पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्...