कनखल से तीन वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
हरिद्वार, जून 7 -- कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जानकारी के अनुसार ठोकर नंबर-10 बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की तीन वर्षीय पुत्री राधिका शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर के पास से लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष बच्ची को गोद में लेकर ले जाते हुए दिखाई दिए। बाद में दोनों संदिग्ध एक टेंपो में बैठकर वहां से जाते नजर आए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.