हरिद्वार, जनवरी 21 -- उत्तराखंड जल संस्थान ने बुधवार को कनखल में पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के काम किया। इस दौरान क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को दिन में पीने का पानी नहीं मिला। आठ घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत काम के लिए आसपास के पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया था। बुधवार को जल संस्थान ने संदेश नगर क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत की। इस दौरान सुबह 10 बजे क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद की गई। मरम्मत काम पूरा होने के आठ घंटे का समय लग गया। शाम छह बजे तक क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी। दिन में लोगों को आठ घंटे तक पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों और दुकानों पर पानी का स्टॉक समाप्त होने के बाद लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। क्षेत्र के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.