कनखल में 12 घंटे और नया हरिद्वार में सात घंटे पानी किल्लत बनी
हरिद्वार, मई 18 -- कनखल और मध्य हरिद्वार क्षेत्र में सोमवार को दिन में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोनों क्षेत्रों की करीब 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही। लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। देर शाम पानी की आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली।
पानी की आपूर्ति की मरम्मत उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने सोमवार को कनखल क्षेत्र में राजपूत धर्मशाल के पास और मध्य हरिद्वार में अवधूत मंडल आश्रम के पास लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इस वजह से कनखल के पांच पंपिंग स्टेशन और मध्य हरिद्वार के चार पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद की गई। मौके पर कर्मचारियों ने वेल्डिंग का काम किया। इस दौरान पुरानी पाइप लाइन को बाहर निकाल कर नई पाइप को इंटरकनेक्शन किया गया। मध्य हरिद्वार क्षेत्र में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.