हरिद्वार, अप्रैल 30 -- कनखल क्षेत्र में बुधवार देर रात टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दादूबाग क्षेत्र निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र श्लोक शर्मा 26 अप्रैल की रात भोजन करने के बाद घर के पास टहलने के लिए निकला था। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्लोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, मेरठ रेफर उसके पैर में कई स्थानों पर फ्रैक्चर हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निग...