कनखल में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 10 ग्राम स्मैक बरामद
हरिद्वार, मार्च 26 -- इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को लोहे के पुल के पास युवक संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनित पुत्र प्रेमचंद निवासी शिवपुरी नंबर-5 जगजीतपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 10 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस टीम में उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल प्रवल चौहान और रघुवीर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.