कनखल में युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, मार्च 28 -- कनखल क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने घात लगाकर हमला किया। गंभीर घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। भगवतीपुरम कॉलोनी निवासी माता प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राहुल 24 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पीठ पुलिया जगजीतपुर से आंवला बाग होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि राजपूत पीजी के पास घात लगाए बैठे प्रिंस कश्यप, दिवस, कुन्नू प्रजापति, बोडा और कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने राहुल पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। इससे राहुल के सिर पर गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.