हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल के विद्या विहार क्षेत्र में बुधवार सुबह मुख्य पेयजल पाइप लाइन फटने से इलाके की जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक हुई इस खराबी के कारण करीब 15 हजार की आबादी को दिनभर पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। जल संस्थान की टीम ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शाम को पाइप लाइन की मरम्मत पूरी की, जिसके बाद जलापूर्ति बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पानी के तेज दबाव के चलते विद्या विहार क्षेत्र की पुरानी और जर्जर मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पाइपलाइन फटने की सूचना पाइप फटने की सूचना मिलते ही जल संस्थान ने एहतियातन इलाके की पानी सप्लाई बंद कर दी। मरम्मत कार्य के दौरान पुरानी पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ने के लिए मौके पर वेल्डिंग का काम किया गया। मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए...